अररिया, मार्च 10 -- पलासी (ए.सं)। पलासी थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए निकली 16 वर्षीया किशोरी अपहरण करने का मामला सामने आया है। एक युवक पर अपने सहयोगियों की मदद से अगवा करने का आरोप है। इस मामले में अपहृता के पिता ने पलासी थाना में युवक सहित सात लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें बकराडांगी गांव के युवक अशोक कुमार यादव, सहयोगी पथलाबाड़ी के अखिलेश यादव के अलावे बकराडांगी के रामेश्वर यादव, उर्मिला देवी, सहित अन्य लोगों को आरोपित किया गया है। घटना बीते चार मार्च रात्रि की बतायी गयी है। विलंब से थाना में सूचना का कारण खोजबीन करना बताया गया है। दर्ज मामले में पीड़ित पिता ने बताया कि चार मार्च की रात्रि करीब आठ बजे उनकी बेटी शौच के लिए घर से निकली थी। काफी देर बाद भी वह घर वापस नहीं लौटी, तो खोजबीन शुरू किया गया। खोजबीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.