शौच के लिए निकली अधेड़ महिला लापता
सोनभद्र, जून 11 -- म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के कांचन गांव निवासी एक अधेड़ महिला सोमवार को रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। सोमवार की सुबह वह अपनी सो रही बेटी से शौच करने के लिए कह कर निकली थी, इसके बाद वह वापस घर नहीं आई। पति ने म्योरपुर थाने में तहरीर देकर पत्नी की तलाश कराए जाने की मांग की है। म्योरपुर थाना क्षेत्र के कांचन गांव निवासी 40 वर्षीय इंद्रकुंवार पत्नी राजकरण सोमवार को सुबह शौच करने के लिए घर से निकली। इसके बाद वह रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। महिला काफी देर तक जब घर नहीं लौटी तो पति को चिंता हुई और महिला की खोजबीन के लिए निकल पड़े। गांव में नदी, नाले, जंगल के साथ रिश्तेदारों के यहां ढूढ़ कर परेशान हो गए, लेकिन महिला का कहीं पता नहीं चला। अंतत: थक हार कर पति राजकरण ने गुरुवार को गुमशुदगी की तहरीर लेकर थाने पहु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.