बिहारशरीफ, सितम्बर 25 -- हिलसा थाना क्षेत्र के बरखंधा गांव में हुआ हादसा फोटो : हिलसा01-हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में शुक्रवार को रोते-बिलखते परिजन। हिलसा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बरखंधा गांव में शुक्रवार की सुबह शौच के लिए निकला युवक डोर नदी में डूब गयी। हादसे में बुल्लू चौहान के 25 वर्षीय पुत्र जीतू चौहान की मौत हो गयी। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। परिजनों की मानें तो उसके घर से निकलने के करीब एक घंटे बाद सूचना मिली कि वह नदी में डूब रहा। सूचना मिलते ही ग्रामीण नदी की ओर दौड़े। किसी तरह उसे नदी से बाहर निकालकर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही परिजन अस्पताल में ही रो...