गोरखपुर, जून 22 -- ककरही। गोला क्षेत्र के ककरही गांव निवासी रंजीत कुमार (35) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, वह सुबह करीब 5:30 बजे शौच के लिए घर से बाहर गए थे, तभी अचानक अचेत होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें घर ले आए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पत्नी संगीता ने बताया कि रंजीत पंजाब में नौकरी करते थे और एक माह पहले घर आए थे। वह पिछले एक सप्ताह से बीमार चल रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...