औरंगाबाद, जुलाई 8 -- 6 जुलाई को घटी थी घटना, बुधवार को एक आरोपित गिरफ्तार, एक फरार

घटना का विवरण औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रफीगंज प्रखंड अंतर्गत एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान रफीगंज प्रखंड के विनय यादव के पुत्र विक्की कुमार के रूप में की गई है। एक अन्य आरोपित नीरज कुमार घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग बच्ची 6 जुलाई की देर शाम घर से बाहर शौच के लिए गई हुई थी। इसी दौरान विक्की कुमार के द्वारा उसे पकड़ लिया गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। बच्ची के घर नहीं लौटने पर माता-पिता को उसकी चिंता हुई तो वह उसे ढूंढते हुए खेत की तरफ गए। बच्ची वहां रोते बिलखते मिली जिसके बाद परिजन ...