शौच के लिए गये दिव्यांग की डूबने से मौत
मधुबनी, अप्रैल 11 -- मदन कुमार झा बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी थाना के उच्चैठ वार्ड 2 के 56 वर्षीय विष्णु मुखिया का बैधी तालाब में डूबने से मौत हो गई। वे एक हाथ से दिव्यांग था। तालाब में उपलाते हुए शव को देख लोगों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों की भीड़ जुटने पर उसे बाहर निकाला गया तथा पहचान की गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम में भेज दी है। परिजनों ने बताया कि वे उच्चैठ कालीदास डीह के निकट रहे तालाब में शौच के लिए गये थे। संभावना है कि पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में चला गया होगा। दोपहर बाद पानी में शव को उपलाता हुआ देख लोगों के चिल्लाने पर उसे बाहर निकाला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.