अंबेडकर नगर, जनवरी 9 -- कटेहरी, संवाददाता। अहिरौली थाना क्षेत्र के तिवारीपुर मिझौड़ा मार्ग पर स्थित प्रतापपुर चमुर्खा के मजरे कटघरवा के पास शुक्रवार की सुबह नीलगाय के हमले से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कटघरवा गांव निवासी राम जगत (65) पुत्र बुद्धू शुक्रवार की सुबह शौच के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान अचानक नीलगाय ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटेहरी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर सद्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.