शौच के लिए गए किशोर की तालाब में डूबने से मौत
भागलपुर, जून 4 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। सनोखर थाना क्षेत्र के हुकमा गांव में शौच के लिए घर से निकले एक किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। काफी प्रयास और खोजबीन के बाद ग्रामीणों ने तालाब से उसका शव बरामद किया। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान हुकमा गांव निवासी चंदेश्वरी मंडल के 16 वर्षीय पुत्र सोनेलाल मंडल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सोनेलाल शौच के लिए तालाब किनारे गया था। आशंका जताई जा रही है कि हाथ-मुंह धोने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में गिरकर डूब गया। यह भी पढ़ें- कमला नदी में डूबने से नौवीं के छात्र की मौत काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास खोजबीन के बावजूद जब उसका कोई पता नहीं चला तो ग्रामीणों की मदद से तालाब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.