शौच के लिए गई युवती को उठा ले जाने का आरोप
जौनपुर, जून 7 -- जफराबाद (जौनपुर)। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती को एक युवक उठाकर ले गया। युवती के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने युवक तथा उसके मां-बाप पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जफराबाद क्षेत्र के एक गांव की एक युवती 26 मई की भोर में शौच के लिए गयी थी। वह घंटों तक घर नहीं पहुंची तो परेशान परिजन उसको ढूढ़ने लगे। कुछ देर बाद पता चला कि युवती को जलालपुर क्षेत्र के पुरेव निवासी अर्जुन पुत्र कमलेश उठा ले गया है। यह जानकारी होते ही युवती के मां-बाप युवक के पिता कमलेश और उसकी मां से मिले। आरोप है कि उन दोनों ने अर्जुन द्वारा युवती को उठा लाने की बात स्वीकार की। उन दोनों ने कहा कि अगर अपनी लड़की को सुरक्षित चाहती हो तो किसी से कुछ मत कहना। इसके अलावा कुछ रुपये की व्यवस्था भी कर लो। युवती के मां-बाप लगातार अपनी पुत्री से बात करवाने को कहते रहे पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.