शौच के लिए गई महिला से मारपीट, मुकदमा दर्ज
कन्नौज, जून 30 -- छिबरामऊ। सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम मलिकपुर डेरा निवासी एक महिला के साथ शौच के लिए जाते समय कथित रूप से गाली-गलौज व मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 28 जून को दोपहर करीब 3:30 बजे वह गांव के बाहर तालाब की ओर शौच के लिए जा रही थी। तभी रास्ते में मधुपुरी निवासी दीपक राजपूत पुत्र चेतराम तथा तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बचाने पहुंचे उसके भाई उमाकांत पुत्र सत्यपाल के साथ भी आरोपितों ने लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर नामजद व अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध मुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.