देवघर, अगस्त 23 -- देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह शौच के लिए घर से बाहर गयी 25 वर्षीया महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास और विरोध करने पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया। पीड़िता ने दो युवकों पर छेड़खानी व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। विरोध करने पर एक युवक द्वारा चाकू से हमला कर जख्मी करने की भी बात कही गयी है। घटना के बाद महिला के आवेदन पर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी। पीड़िता के अनुसार सुबह शौच के लिए घर से करीब आधा किलोमीटर दूर खेत की ओर गयी थी। उसी दौरान दो युवकों ने कथित रूप से घेर लिया और पकड़कर पास की झाड़ी में ले गए। महिला का आरोप है कि दोनों युवक उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगे। विरोध किया तो एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में महिला की नाक के पास कट गया। महिला के जख्मी...