लखीमपुरखीरी, जून 5 -- रमियाबेहड़,संवाददाता। पढ़ुआ थाना क्षेत्र के जगतापुर गांव में शुक्रवार दोपहर शौच के लिए गई महिला की करंट लगने से मौत हो गई। जबकि उसे बचाने दौड़ा उसका पोता भी करंट की चपेट में आकर झुलस गया। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का कारण बताया है।जगतापुर गांव निवासी रामा (45) गांव के ही पप्पू के खेत की ओर शौच के लिए गई थीं। खेत के पास ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक ट्रांसफार्मर के इंसुलेटर से खंभे तक नीचे आए तारों में करंट उतर गया। जो आवारा पशुओं से फसल की सुरक्षा के लिए खेत के चारों ओर लगाए गए तारों में प्रवाहित हो गया। इसी दौरान रामा अनजाने में उन तारों की चपेट में आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। महिला को तारों में फंसा देख उनका आठ साल पोता शिवा...