शौच के लिए गई नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
समस्तीपुर, मई 17 -- वारिसनगर। मथुरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार 15 मई की रात गांव की एक नाबालिग लड़की शौच के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान गांव के ही दो मनचले युवकों ने उसे रास्ते में पकड़ लिया और मुंह बांधकर जबरन सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को रोकर पूरी आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत मथुरापुर थाना के पुलिस पदाधिकारी को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राहुल कुमार पुलिस बल के साथ हरकत में आए और त्वरित छापेमारी कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.