शौच के लिए गई नाबालिग से तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म
महाराजगंज, मई 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही तीन युवकों द्वारा तमंचा दिखाकर सामूहिक दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने पनियरा थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार कक्षा नौ की छात्रा 18 मई की रात करीब ग्यारह बजे शौच के लिए बाहर गई थी। आरोप है कि वहां मौजूद गांव के तीन युवक उसे जबरन उठा ले गए। तमंचे के बल पर जान से मारने की धमकी देकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपितों ने इस घिनौनी करतूत का वीडियो भी बना लिया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण पीड़िता ने घर आकर परिजनों को कुछ नहीं बताया.
गांव में वीडियो दिखाने पर खुला मामला मनबढ़ आरोपित जब गांव के अन्य युवकों को वह अश्लील व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.