गोरखपुर, अप्रैल 9 -- कैम्पियरगंज,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपहरण कर गांव का युवक अपने घर उठा ले गया। किशोरी की मां आरोपी युवक के घर गई तो उसे धमकी दी गई। पुलिस नेमां की तहरीर पर एक नामजद आरोपी सहित उसके परिवार के अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशोरी की मां ने प्रार्थना पत्र में बताया कि आठ अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे उनकी 13 वर्षीय पुत्री शौच के लिए घर से बाहर गई थी। तभी गांव का ही अमरजीत उसे बहला-फुसलाकर उठा ले गया। घटना की जानकारी हुई तो उसके घर पहुंची, जहां आरोपी व उसके परिवार के अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। मां का आरोप है कि बेटी नाबालिग है, जिससे वह चिंतित है। घटना के बाद किशोरी की मां ने चौकी बलुआ पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.