शाहजहांपुर, मार्च 8 -- मदनापुर क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि शौच के लिए बाहर गई किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मारपीट कर धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रोज की तरह खेत पर गेहूं की रखवाली करने गया था। इसी दौरान रात करीब साढ़े नौ बजे उसकी 14 वर्षीय बहन शौच के लिए घर से बाहर गई थी। आरोप है कि गांव का ही एक युवक वहां पहुंच गया और मौका पाकर किशोरी को पकड़ लिया। युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब किशोरी ने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया और मारपीट की। इसके बाद आरोपी पीड़िता को घायल अवस्था में छोड़कर, शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते ह...