नोएडा, जून 28 -- नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। एक्सप्रेसवे थानाक्षेत्र के सेक्टर-134 स्थित नंगली पेट्रोल पंप के पास खुले में शौच करने को लेकर हुए विवाद में ढाबा मालिक और उसके बेटे ने एक युवक की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। हमले में युवक के हाथ में गंभीर चोट आई। पीड़ित की शिकायत पर एक्सप्रेसवे थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वाजिदपुर स्थित शिव मंदिर के पास किराए पर रहने वाले संजय सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि 25 जून की रात करीब 10 बजे वह सेक्टर-134 स्थित शिवम ढाबे पर खाना खाने जा रहा था। रास्ते में ढाबे से कुछ दूरी पर वह शौच के लिए किनारे चला गया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर ढाबा मालिक विनोद कुमार और उसका बेटा शिवम वहां पहुंचे और बिना कुछ सुने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। मारपीट में उसके हाथ मे...