शौच करने निकला युवक दूसरे के घर में अधमरा मिला
हाजीपुर, अक्टूबर 6 -- बिदुपुर थाना क्षेत्र के बिदुपुर डीह गांव में सोमवार शाम शौच के लिए घर से निकला 19 वर्षीय नीतीश कुमार मंगलवार सुबह दूसरे के घर में अधमरा मिला। गनौर राय का पुत्र नीतीश रात भर घर नहीं लौटा। सुबह करीब 6:30 बजे परिजनों को घर से 150 मीटर दूर मंजेश राय के घर में उसके पड़े होने की सूचना मिली। शरीर पर कई जगह जलाने के निशान थे और बेरहमी से पिटाई की गई थी। घटनास्थल पर एक कोटा का डिब्बा भी मिला। परिजन उसे बिदुपुर अस्पताल ले गए,जहां से सदर रेफर कर दिया गया। बेहोशी के कारण उसका बयान नहीं हो सका। घटना को लेकर गांव में प्रेम-प्रसंग की चर्चा है, जिसकी पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। -अनिरुद्ध राजा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.