गढ़वा, फरवरी 11 -- केतार। थानांतर्गत पचाडूमर गांव में बुधवार की सुबह अपने घर से शौच करने नदी किनारे गए 25 वर्षीय युवक सुकन राम की मौत पानी से भरे गड्ढे में गिरने से हो गई। परिजनों ने बताया कि युवक शौच करने गांव में ही नदी किनारे गया था। कयास लगाया जा रहा है कि पैर फिसलने से वह गड्ढे में औंधे मुंह गिरा। उसके बाद वह उठ नहीं सका। घटना की सूचना ग्रामीणों ने परिजनों को दी। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी प्राप्त कर शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...