धनबाद, मई 15 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। ईस्ट बसूरिया ओपी क्षेत्र के बौआकला बस्ती स्थित नारायण विहार कॉलोनी में बुधवार की रात बोरवेल गाड़ी में काम करने वाले मजदूर लक्ष्मण हांसदा (37) की मौत दीवार गिरने से हो गई। मृतक लक्ष्मण शौच के लिए बगल में गया था, जहां अचानक दीवार उसके ऊपर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी है। घटना की सूचना पाकर ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। घटना के बाद आसपास के कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। बता दें कि जल निकासी को लेकर बोरिंग का कार्य चल रहा था।

घटना का विवरण इसी दौरान बोरवेल गाड़ी में कार्यरत मजदूर लक्ष्मण हांसदा पास में शौच के लिए गया था, तभी वहां बगल में जर्जर दीवार करीब 30 फीट ऊंचा अचानक भरभरा कर गिर गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग व कार्य कर रहे म...