भदोही, मार्च 8 -- भदोही, संवाददाता। महिलाओं का शौच करते समय मोबाइल से वीडियो बनाने का मामला प्रकाश में आया है। हरकत में आई ऊंज थाने की पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया। विवाहिता ने तहरीर में कहा कि छह मार्च को शौच को जाते समय गांव निवासी आरोपित वीडियो बना रहा था। मना करने पर कहा कि वह नाबालिग है, उसका कुछ नहीं होगा। उसके परिवार के लोगों ने भी उसका विरोध नहीं किया। इसके कारण गांव की महिलाओं को दिक्कतें हो रही हैं। पुलिस ने आशीष तिवारी, प्रियांशु तिवारी तथा प्रतिमा तिवारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.