बेगुसराय, अप्रैल 6 -- बरौनी। बरौनी के विभिन्न बाजारों में बाजार करने आने वाले ग्राहकों के लिए शौचालय व पेयजल का संकट बना है। बरौनी के बाजार दीनदयाल रोड,फुलवड़िया बाजार,आलूचट्टी, सिंघिया चौक, वाटिका चौक व रेलवे मार्केट आदि जगहों पर एक भी शौचालय नहीं होने से खासकर महिलाओं को फजीहत झेलनी पड़ती है। इस सूरत में पेयजल की सुविधा उपलब्ध होने की बात करनी भी बेमानी होगी। बरौनी में नगर परिषद होने से लोगों को आस जगी थी कि अब उन्हें बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होगी लेकिन स्थिति आज भी जस की तस बनी है। इस संबंध में कार्यपालक अधिकारी रणवीर कुमार ने बताया इस ओर जल्द ही पहल की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.