शौचालय व आवास के नाम पर दिव्यांग से ठगी गई 11 हजार की धनराशि वापस कराई
हाथरस, जून 26 -- हाथरस, संवाददाता। दिव्यांग व्यक्ति से शौचालय व आवास बनवाने के नाम पर ठगे गए 11 हजार रूपए सिकंदराराऊ साइबर टीम ने वापस करा दिए हैं। धनराशि वापस पाकर पीड़ित का चेहरा खिल गया। शिकायतकर्ता पप्पु पुत्र नत्थू सिंह निवासी एलमपुर थाना सिकंदराराऊ द्वारा थाना सिकंद्राराऊ पर स्थापित साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने कहा था कि उसके पास एक फोन आया था। कहा कि फोन करने वाले ने खुद को ब्लॉक का सेक्रेटरी बताकर शौचालय व आवास वाली योजना में नाम आने का झांसा देकर उसे बातों मे फंसा लिया। आरोपी ने फोन पे के माध्यम से 11 हजार रूपए ट्रांसफर कर लिए। गुरूवार को थाना सिकंद्राराऊ पर स्थापित साइबर टीम ने शिकायतकर्ता शत-प्रतिशत धरनाराशि उसे वापस करा दी। शिकायतकर्ता ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.