शौचालय में सब्जी रखने पर व्यापारी को नोटिस जारी, दी चेतावनी
मेरठ, मई 16 -- कृषि उत्पादन नवीन मंडी समिति परिसर में बने शौचालय में सब्जियां रखने के मामले को गंभीरता से लेते हुए मंडी समिति सचिव ने शनिवार को पधान एण्ड कम्पनी को नोटिस जारी किया है। नोटिस का तीन दिन में जवाब मांगा गया है। मंडी समिति कर्मियों ने शनिवार सुबह ही शौचालय पर ताला लगा दिया गया। साथ ही मंडी समिति सचिव ने समस्त फर्म, व्यापारियों, आढ़तियों एवं संबंधित व्यापारियों को कड़े निर्देश दिए कि मंडी परिसर में किसी भी शौचालय अथवा अस्वच्छ स्थान पर सब्जियां एवं अन्य खाद्य सामग्री न रखें। सभी व्यापारी स्वच्छता मानकों का पालन सुनिश्चित करें। भविष्य में यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की गतिविधि करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
नोटिस का मुद्दा नवीन मंडी समिति परिसर स्थित पधान एण्ड कम्पनी को नोटिस जारी कर मंडी सचिव अर्जु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.