गाज़ियाबाद, नवम्बर 28 -- ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। कौशांबी थानाक्षेत्र स्थित एक रेस्तरां चेन के कॉरपोरेट कार्यालय में कार्यरत एचआर अधिकारी का शौचालय के अंदर वीडियो बनाने का मामला आया है। पीड़िता ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो वह धक्का देकर फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रेस्तरां चेन के कार्यालय में कार्यरत महिला 27 नवंबर को लंच के समय महिला शौचालय में गई थी। इसी दौरान उन्हें अपने मोबाइल की स्क्रीन पर किसी का हाथ दिखा। मुड़कर देखा तो उन्हें एक व्यक्ति मोबाइल से उनका वीडियो बनाता हुआ नजर आया। उन्होंने तुरंत शोर मचाते हुए उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उन्हें शौचालय से बाहर ही नहीं आने दिया और उनके मुंह पर गेट को धक्का देकर बंद करने की कोशिश की। साथ ही कहा कि वीडियो डिलीट कर दूंगा। इसके बाद वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.