जौनपुर, अगस्त 12 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत वाहन चालक का अस्पताल के शौचालय में फंदे से लटकता हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया।परिजनों ने तहरीर देकर अस्पताल संचालक और उसके परिवारवालों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अस्पताल संचालक सहित परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के पिता समर बहादुर सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनका पुत्र नितिन सिंह मछलीशहर नगर के तेज बहादुर सेवा अस्पताल में वाहन चालक था। उसे अस्पताल संचालक डॉक्टर पिता और उनके बेटे, बहू ने साजिश रचकर हत्या करवा दी है। घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित मौके पर पहुंचा। नितिन सिंह का शव फंदे से लटक रहा था। मौके की परिस्थिति देखने से हत्या कर शव लटकाने क...