गिरडीह, मई 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। एक 16 वर्षीया नाबालिग लड़की ने सदर अस्पताल के बाथरूम में शुक्रवार की शाम को एक बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे को जन्म देने के बाद नाबालिग लड़की बच्चे को बाथरूम में ही छोड़ अपने परिजनों के साथ अस्पताल से फरार हो रही थी। हालांकि इस बीच अस्पताल कर्मियों की नजर पड़ गयी। बाथरूम से निकलकर जा रही नाबालिग लड़की को रक्तस्राव हो रहा था। यह देख नाबालिग लड़की को नर्स द्वारा रोका गया और बाथरूम की जांच की गयी तो बाथरूम में जिंदा नवजात शिशु पाया गया। नाबालिग लड़की के साथ दो महिला एवं एक पुरूष भी थे जो उसके परिजन थे। नाबालिग लड़की को उसके परिजन इलाज कराने के नाम पर सदर अस्पताल लाये थे और बाद में बच्चे को बाथरूम में जन्म देने के बाद सभी भागने के फिराक में थे। बाथरूम में नवजात शिशु मिलने के बाद पूरे मामले से नगर थाना पुलि...