साहिबगंज, मार्च 16 -- राजमहल, प्रतिनिधि।थाना क्षेत्र की एक महिला ने घर के पीछे बने शौचालय में जबरन घुसकर मारपीट कर दुष्कर्म करने का प्रयास करने का आरोप एक युवक पर लगाते हुए केस दर्ज कराया है। मामले को लेकर पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि बीते 12 मार्च की देर रात 11:30 बजे घर के पिछवाड़े में बने शौचालय में शौच के लिए गई थी। उसी वक्त राजमहल थाना क्षेत्र के आलमपुरा के एक व्यक्ति शौचालय में जबरन घुस गया और मेरे साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। मैं विरोध करने लगी तो वह मुझे मारपीट कर जबरदस्ती जमीन पर पटक दिया। थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.