गंगापार, मार्च 6 -- शौचालय बनाने को लेकर पडोसी से कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गयी। घायल की तहरीर पर पुलिस ने चार पर केस दर्ज किया है। बहरिया थाना के धमौर गांव निवासी महेंद्र पटेल का आरोप है कि वह अपनी धूमिधरी जमीन में गुरुवार को शौचालय का निर्माण करवा रहा था। तभी पड़ोस के विजय कुमार पटेल, सविता पटेल, अजय कुमार पटेल, फूलचंद पटेल आए और निर्माण कार्य रोकने लगे। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गए। मामले की लिखित तहरीर पर पुलिस ने चार पर केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.