पीलीभीत, जून 19 -- पीलीभीत। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने शहर के बीचोंबीच मुख्य बाजार की बताशे वाली गली में शौचालय बनवाने को लेकर व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष शैली अग्रवाल के निर्देश पर नगर अध्यक्ष अलाउद्दीन अंसारी, जिला कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर को दिए गए ज्ञापन में कहा कि नीबू वाली गली सब्जी मंडी में बताशे वाली गली में बने शौचालय की दशा बदहाल हो गई है। इतनी बड़ी बाजार में सिर्फ एक ही शौचालय बना हुआ है जो बदहाल हो चुका है। यह भी पढ़ें- मियाद खत्म होने के बाद दुकानदारों को रिमाइंडर जाएगा साफ़ सफाई भी नही होती है, जिस कारण व्यापारियों और आम जनता को शौच की बड़ी समस्या होती है। व्यापारी नेताओं ने मांग की है ...