बगहा, जून 25 -- नरकटियागंज, हिसं। नरकटियागंज जंक्शन पर स्थित एकमात्र शौचालय में अधिक वसूली किए जाने की महिला यात्री की शिकायत सही पाई गई है। मामले की जांच करने के बाद वाणिज्य अधीक्षक ने बुधवार को वरीय अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है। दरअसल, चार रेलखंडों वाले नरकटियागंज जंक्शन पर एकमात्र शौचालय का निर्माण हुआ है। यह प्लेटफॉर्म नंबर एक व दो पर संचालित है। प्लेटफॉर्म नंबर तीन और चार से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को भी इसी शौचालय में आना पड़ता है। पिछले कुछ समय से अवैध वसूली की शिकायतें भी मिल रही थी। इस बीच बगहा की एक महिला यात्री ने शौचालय के प्रयोग के नाम पर 20 रुपये वसूली का आरोप लगाते हुए रेल प्रशासन में आन लाइन शिकायत दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- शौचालय प्रयोग के लिए महिला रेल यात्री से अधिक रुपये लेने की हुई जांच महिला का आरोप है कि शौचा...