औरैया, दिसम्बर 18 -- अजीतमल, संवाददाता। इटावा-चकेरी टोल प्लाजा के अंतर्गत अनंतराम स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-19) की पड़ताल में सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था की तस्वीर मिली-जुली नजर आई। जहां टोल प्लाजा परिसर में कुछ बुनियादी सुविधाएं मौजूद पाई गईं, वहीं हाईवे के अन्य हिस्सों में गंभीर खामियां सामने आईं, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। हिन्दुस्तान की टीम की पड़ताल के दौरान टोल प्लाजा परिसर में यात्रियों के लिए रेस्टरूम की सुविधा उपलब्ध मिली। शौचालय की स्थिति भी साफ-सुथरी पाई गई, जिससे यात्रियों को राहत मिल रही है। इसके अलावा टोल प्लाजा के पेट्रोलिंग वाहन हाईवे क्षेत्र में गश्त करते हुए दिखाई दिए, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संकेत मिले। हालांकि टोल प्लाजा से सुरायदा पुल की ओर जाने वाली सर्विस लेन के लिए दिशा सूचक संकेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.