मेरठ, मई 2 -- परतापुर के गगोल मोड़ स्थित पशु चिकित्सालय के समीप शौचालय निर्माण को लेकर शनिवार को व्यापारियों और पशु चिकित्साधिकारी के बीच नोकझोंक हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। गगोल रोड व्यापार संघ अध्यक्ष सुमित चौधरी अन्य व्यापारियों के साथ पशु चिकित्सालय की दीवार के पास शौचालय का निर्माण करा रहे थे। इस दौरान पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रियंका शर्मा ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। इस पर व्यापारी एकत्र हो गए और पशु चिकित्साधिकारी का घेराव कर विरोध जताया। पशु चिकित्साधिकारी का कहना था कि दीवार के पास पानी निकासी के लिए नालियों की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में गंदा पानी जमा होने से बीमारियां फैलने की आशंका रहेगी। वहीं, व्यापार संघ अध्यक्ष सुमित चौधरी ने चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्य नहीं होने दिया गया तो किसान और व्यापारी धरना-प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.