रायबरेली, मार्च 12 -- रायबरेली, संवाददाता। महराजगंज विकास खंड के तरौंजा प्राथमिक विद्यालय में कराए गए कायाकल्प के दौरान बनाए गए शौचालय में खेल हो गया। इसका खुलासा तब हुआ, जब तीन सदस्यीय समिति ने वहां जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि शौचालय के निर्माण में 33435 रुपये सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। जांच रिपोर्ट के बाद प्रथम दृष्टया दोषी पायी गयी पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। स्पष्टीकरण न देने पर उन्हें यह रकम वेतन से वसूली करने की चेतावनी भी दी गयी है। महराजगंज विकास खंड के तरौंजा गांव में बने प्राथमिक विद्यालय का कायाकल्प कराने के दौरान बनवाए गए शौचालय पर 258476 रुपये का भुगतान किया गया। इसमें प्रशासन को गड़बड़झाले की शिकायत मिली। इसके बाद इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बना दी गयी। समिति की जांच में पता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.