गढ़वा, मार्च 5 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। बरडीहा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जतरो-बंजारी में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनने वाला शौचालय निर्माण सत्र 2018-19 का काम अभी भी अधुरा है। उसके बाद भी सारी राशि की निकासी करने की शिकायत की गई है। मामले में शिकायत सेमरी गांव निवासी पिंटू अंसारी ने उपायुक्त से की है। मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है। आरोप लगाया गया है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनने वाले 62 शौचालय निर्माण मद में 7 लाख 44 हजार रुपये की निकासी कर ली गई है। सभी शौचालय अभी भी अधूरा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...