सीतामढ़ी, अप्रैल 19 -- सुप्पी। प्रखंड क्षेत्र के मोहनी मंडल पंचायत में वर्ष 2024 में लोहिया स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत तत्कालीन बीडीओ द्वारा 36 अवैध लाभार्थियों के बैंक खाता में गलत तरीके से शैचालय निर्माण मद की राशि का भुगतान किया गया है। इसमें चार लाख 32 हजार रुपये का हेराफेरी किया गया है। इसको लेकर उपविकास आयुक्त के निर्देश के आलोक में वर्तमान बीडीओ रीतेश कुमार के लिखित आवेदन पर शनिवार को सुप्पी थाना में धोखाधड़ी की एफआईआर की गयी है। इसमें वर्ष 2024 में पदास्थापित तत्कालीन बीडीओ, स्वच्छता समन्वयक, कार्यपालक सहायक समेत तीन लोगों को आरोपित किया गया है। इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर ने बताया कि बीडीओ के आवेदन के आलोक में थाना में एफआईआर कर अनुसंधान की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है।थाना यह भी पढ़ें- आडिट आपत्तियों में छ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.