शौचालय निर्माण को 1.86 करोड़ स्वीकृत हुए
चम्पावत, अगस्त 29 -- संतोष, चम्पावत। चम्पावत जिले के पांच प्रमुख स्थलों में शौचालयों का निर्माण होगा। इसके लिए 1.86 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इसके सापेक्ष 92.98 लाख रुपये अवमुक्त हुए हैं। जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट ने बताया कि छतार पुल के समीप शौचालय के निर्माण के लिए 47.10 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसके अलावा रीठासाहिब के लिए 50.50 लाख, पंचेश्वर रोड लोहाघाट के लिए 30.08 लाख, पाटी के लिए 30.34 लाख और लोहाघाट बस स्टैंड के लिए 27.94 लाख की स्वीकृति मिली है। शौचालय बनने से लोगों को सहूलियत मिल सकेगी। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.