अमरोहा, अप्रैल 19 -- अमरोहा। शहर के जेएस हिन्दू पीजी कालेज के सामने खाली पड़ी जमीन पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराने की मांग को लेकर समाजसेवी श्रीकृष्ण गौतम ने संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि आजाद रोड पर आंबेडकर पार्क से हिन्दू कालेज चौराहे तक कोई भी शौचालय न होने से स्थानीय लोगों समेत राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनसमस्या को देखते शौचालय का निर्माण कराया जाए। इस दौरान अनिल कुमार निरंकारी, राजपाल सिंह, राजीव सागर, बिजेंद्र सिंह, संजू जाटव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जल निकासी के लिए नरौली वासियों ने सौंपा ज्ञापन यह भी पढ़ें- गैस की समस्या को लेकर दिया ज्ञापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.