अंबेडकर नगर, फरवरी 5 -- सद्दरपुर, संवाददाता। टांडा ब्लाक परिसर में आम जनमानस के लिए एक भी प्रसाधन कक्ष/इज्जत घर की व्यवस्था नहीं है। आने वाले पुरुषों व महिलाओं को खुले में जाना पड़ता है। जबकि बीते तीन चार वर्षों में परिसर में शौचालयों का निर्माण कराने के नाम पर पत्थर लगाकर लाखों रुपए का वारा न्यारा विकास खण्ड के अधिकारी व ठेकेदारों की ओर से किया जा चुका है। 100 से अधिक ग्राम पंचायतों वाला विकास खंड टांडा क्षेत्र के विकास को कौन कहे अपने परिसर में आने वाले फरियादियों व आम जनता को मूलभूत सुविधाएं नहीं उपलब्ध करा पा रहा है। पूरे ब्लाक परिसर में आम आदमी के लिए कोई शौचालय नहीं है। ब्लाक के अधिकारी व कर्मचारियों के कार्यालयों में आधुनिक सुख सुविधाओं से लैस प्रसाधन कक्ष बने हुए हैं। वहीं आम जनमानस को खुले में जाना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी तो दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.