दरभंगा, मार्च 11 -- बेनीपुर। अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न सरकारी कार्यालय में महिला शौचालय नहीं होने से महिला कर्मियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कार्यालय के प्रधान अधिकारी इन समस्याओं के निदान करवाने की दिशा में उदासीन बने हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल कार्यालय बेनीपुर में 22 वर्ष से चल रहा है। मात्र एक गंदा शौचालय छत विहीन है। महिला अधिकारी व कर्मी को शौचालय के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, अंचल, प्रखंड अनुमंडल, अनुमंडल आरक्षी कार्यालय, आईसीडीएस, प्रखंड शिक्षा कार्यालय आदि में महिला शौचालय नहीं होने के कारण महिला कर्मियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...