शौचालय तोड़कर जमीन कब्जाने का आरोप
हरदोई, जून 8 -- बेहटा गोकुल। ग्राम खेरिया में एक व्यक्ति ने पड़ोसियों पर शौचालय तोड़कर जमीन कब्जाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पर उपजिलाधिकारी सदर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और कथित रूप से लगाए गए गेट को बंद कराने तथा डाली गई मिट्टी हटाने के निर्देश दिए। ग्राम खेरिया निवासी सतीश पुत्र शिवदर्शन ने बताया कि उनके पड़ोसी प्रभाकर, अभिषेक और अजय पाल ने करीब 15 दिन पहले सरकार की ओर से निर्मित उनके शौचालय को क्षतिग्रस्त कर दिया था। उनका आरोप है कि इसके बाद आरोपितों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के संरक्षण में उनकी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से अपना दरवाजा खोल लिया और अवैध निर्माण शुरू कर दिया। सतीश का कहना है कि शौचालय तोड़े जाने की रिपोर्ट उन्होंने 7 मई को थाना बेहटा गोकुल में दर्ज कराई थी, लेकिन इसके बावजूद आरोपित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.