शौचालय के सेप्टिक टैंक में डूबकर मासूम की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
संभल, जून 18 -- थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे में आठ वर्षीय बालक की शौचालय के लिए बनाए गए सेप्टिक टैंक में डूबने से मौत हो गई। परिवार में बड़े बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस हादसे ने खुशियों भरे माहौल को मातम में बदल दिया। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव निवासी विशंभर किसान हैं और खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके परिवार में पत्नी, तीन बेटे और एक बेटी हैं। आगामी एक जुलाई को उनके बड़े बेटे वेदवीर की बारात जानी है। शादी को लेकर घर में तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। इसी दौरान घर पर पक्का शौचालय भी बनवाया जा रहा था। शौचालय के लिए बनाए गए सेप्टिक टैंक में कई दिनों से पानी भरा हुआ था। बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे विशंभर का सबसे छोटा बेटा अजय (8) घर से खेलने की बात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.