चम्पावत, अप्रैल 13 -- जगदीश, लोहाघाट। बाराकोट के बरदाखान बाजार में विधायक निधि से बना सामुदायिक शौचालय गंदगी से पटा है। व्यापारी कैलाश चंद्र, हरीश जोशी, अमरनाथ पंत, कैलाश पंत, त्रिलोक सिंह, भास्कर जोशी, राजू पंत, हरिनंदन पंत, मनोज जोशी ने बताया कि वर्ष 2016-17 में शौचालय का निर्माण किया गया था। बताया कि शौचालय का रखरखाव नहीं हो रहा है। इससे लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने शौचालय की सफाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...