सोनभद्र, मार्च 11 -- सोनभद्र। हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी गांव के साउडीह टोला में बुधवार की सुबह शौचालय की पटिया गिरने से पांच वर्षीय मासूम प्रियंका पुत्री अर्जुन सिंह खरवार घायल हो गई। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह शौचालय के पास खेल रही थी, इसी दौरान पटिया गिरने से घायल हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...