शौचालय की टंकी में दम घुटने से एक की मौत, तीन गंभीर
समस्तीपुर, मई 25 -- शिवाजीनगर। शिवाजीनगर थाना क्षेत्र की दहियार रन्ना पंचायत में सोमवार को निर्माणाधीन शौचालय की टंकी का सेटरिंग खोलने के दौरान दम घुटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृतक पलटन ठाकुर (60 वर्ष) दहियार रन्ना पंचायत के सहरु वार्ड-3 के निवासी थे। शौचालय भी पलटन का ही बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को पलटन ठाकुर एक राजमिस्त्री और दो मजदूरों के साथ शौचालय टंकी का सेटरिंग खोल रहे थे। इसी दौरान जैसे ही टंकी का स्लैब हटाकर लोग अंदर घुसे, गैस के कारण सभी का दम घुटने लगा। देखते ही देखते चारों लोग टंकी के अंदर बेहोश होकर गिर गए。
घटना के बारे में जानकारी परिजनों और आसपास के लोगों ने तत्काल सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बहेड़ी में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने पलटन ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.