शौचालय की टंकी में गिरने से तीन वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बांका, मई 22 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के चोरबैय गांव में शुक्रवार की शाम में शौचालय की टंकी में गिरने से नानी के घर आई तीन वर्षीय बच्ची की दुखद मौत हो गई। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, भागलपुर जिले के जगदीशपुर के चंदन कुमार की पत्नी रूबी कुमारी अपनी तीन वर्षीय पुत्री रिया कुमारी के साथ अपने पिता चंदर मंडल के घर चोरबैय आई थी।
घटना का विवरण शुक्रवार की शाम में रिया कुमारी अपने हमउम्र बच्चों के साथ घर के बाहर खेलने निकली। खेलने के क्रम में वह घर के समीप बने शौचालय की टंकी में गिर गई। ग्रामीणों ने बताया कि टंकी में पानी भरा था, इस वजह से लोगों की नजर उस पर नहीं पड़ सकती। कुछ देर बाद जब घर के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। जब लोगों ने टंकी में देखा तो उनकी नजर बच्ची पर पड़ी।
अस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.