रिषिकेष, मई 22 -- श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के ऋषिकेश कैंपस कॉलेज में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं के शौचालयों की बदहाली पर विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (यूआर) का पारा चढ़ गया। छात्रों के साथ वह कैंपस निदेश कार्यालय पहुंच गए। निदेशक के अवकाश होने की जानकारी मिलने पर उन्हें प्रो. प्रशांत कुमार सिंह के चार्ज में होने का पता चला, तो प्रो. प्रशांत ने उन्हें निदेशक कक्ष के बगल के कमरे में ही मिल गए। यूआर रोहित राम ने उन्हें शौचालयों की सफाई नहीं होने से छात्र-छात्राओं को पेश आ रही दुश्वारियों से अवगत कराया। कुछ दिन पहले ही इस बाबत ज्ञापन देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर गुस्सा भी जाहिर किया। यह भी पढ़ें- लखीसराय: आरलाल कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर छात्राओं ने उठाई आवाज दावा किया कि एक दिन पहले शौचालयों में ताला तक जड़ा मिला। बताया क...