शौचालय का ताला खुलवाने को महिलाओं ने किया प्रदर्शन
हमीरपुर, मई 3 -- भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के वार्ड नम्बर पांच में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए गए शौचालय पिछले कई माह से ताला बंद रहने से महिलाएं खुले में जाने को मजबूर हैं। महिलाओं ने एकत्र होकर नगर पंचायत में प्रदर्शन करते हुए ताला खोले जाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया है। वार्ड निवासी सिम्मो गुप्ता, ममता, सत्यवती, शिवकली, लीलावती, गीता देवी, रीता, अनीता, कुसमा, मुन्नी, अनिल, राजा बाबू, रामदयाल, बड़कू, अवध नरेश, गुड्डन आदि ने नगर पंचायत में प्रदर्शन करते हुए अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया है कि कई माह पूर्व मरम्मत के नाम पर शौचालय को बंद किया गया था। तब से अब तक तीन माह से अधिक समय गुजर जाने के बाद शौचालय का ताला नहीं खोला गया है। इससे वह खुले में शौच जाने को मजबूर हो रहे हैं। महिलाओं ने अविलंब शौचालय का ताला खोले जाने की मांग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.