रुडकी, अप्रैल 12 -- रुड़की, संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों के बढ़ते उपयोग का भूजल और सतही जल पर पड़ने वाले प्रभाव को समझने के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी रुड़की के वैज्ञानिकों ने सहारनपुर जनपद के पहांसू गांव में एक व्यापक सर्वेक्षण अभियान चलाया है। यह अध्ययन ग्रामीण क्षेत्रों में जल गुणवत्ता से जुड़ी वास्तविक स्थिति को वैज्ञानिक रूप से समझने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस अध्ययन का मुख्य विषय "शौचालय उपयोग का भूजल एवं सतही जल पर प्रभाव" है। ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए इस अभियान की शुरुआत की गई है। वैज्ञानिकों की टीम ने गांव के 12 चिन्हित स्थानों से जल के नमूने एकत्रित किए, जिनमें पेयजल स्रोतों के साथ-साथ तालाब का पानी भी शामिल है।अत्याधुनिक प्रयोगशाला में होगी जांचए...