शौचालयों में लटके ताले खुलवाने की मांग
हमीरपुर, मई 11 -- हमीरपुर। कुरारा कस्बे में बनाए गए सार्वजनिक शौचालयों में ताले पड़े रहने से जनमानस को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। सांसद प्रतिनिधि माया बाल्मीकि ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत कस्बे में थाना के पास, अस्पताल रोड, ब्लाक के पास, भौली रोड, पूर्व चेयरमैन मैयाराम के आवास के पास नगर पंचायत द्वारा सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया गया था। मगर निर्माण के बाद से इनमें ताले पड़े रहने से राहगीरों व स्थानीय दुकानदारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मामले की जांच कराकर शौचालयों के ताले खुलवाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- बड़हरिया विधान सभा मुख्यालय में नहीं है शौचालय
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.